Breaking News

पुंछ में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, दो की मौत 11 घायल

जम्मू, 02 अक्टूबर (वार्ता). जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से आज की गयी गोलाबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और 11 अन्य नागरिक घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की है।

जिले के कस्बा और केरनी गांवों में गोले गिरे हैं। बताते चलें कि पाकिस्तानी सेना द्वारा हमेशा की तरह भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की गयी है। गोलाबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और 11 अन्य नागरिक घायल हो गए