Breaking News

पनकी में हुई लाखों की चोरी

कानपुर 06 सितम्‍बर 2017 (अनुज तिवारी). पनकी थाना क्षेत्र स्थित गंगागंज कालोनी में बीती रात लाखों की चोरी हो गयी। सुबह जब पडोसि‍यों को मालूम हुआ तब उन्‍होंने गृह स्‍वामी अरविन्द कुमार को जानकारी दी। पनकी एसओ ने बताया कि मुकदमा लिख कर चोरों के खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।


जानकारी के अनुसार गंगागंज पनकी निवासी अरविन्द कुमार आपने मकान में ताला लगा कर गांव गये थे, तभी बीती रात उनके घर पर चोरी हो गयी और सुबह जब पडोसि‍यों को मालूम हुआ तब उन्‍होंने अरविन्द कुमार को जानकारी दी। तब अरविन्द अपने परिवार के साथ घर पर आये और पुलिस को चोरी की जानकारी दी। जानकारी प्राप्‍त होने पर पनकी एसओ मौके पर पहुंचे। जांच के पश्‍चात उन्‍होंने खुलासा टीवी को बताया कि मामले की जानकारी मिली जांच के पश्‍चात मुकदमा लिख कर चोरों के खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।