Breaking News

लखनऊ - भाजपा प्रदेश मुख्यालय से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना

लखनऊ 04 सितम्बर 2017 (महेश प्रताप सिंह). भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय से प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बाढ़ राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि हमारी पूरी सरकार एवं पार्टी आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।


प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि जितनी भी मदद हो सकती है हम सरकार और पार्टी के स्तर पर करने में लगे हुए है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से अपने-अपने क्षेत्र से बाढ़ पीड़ितो के लिए राहत सामग्री जुटाकर जरूरी स्थानों पर भेज रहे है। अनूप गुप्ता ने कहा भाजपा ने एक राजनैतिक दल के तौर पर हर प्राकृतिक आपदा के समय अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया है।

जन सहयोग से राहत सामग्री जुटाकर पीड़ितों की हर संभव मदद करने की कोशिश की है। आज जब प्रदेश का बड़ा हिस्सा बाढ़ में डूबा है तब भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्यक्ष सहयोग भी कर रहे है और जनसहयोग से खाद्य पदार्थों जैसे दाल, आटा, चावल, नमक, बिस्कुट, नमकीन, चाय, टार्च, चीनी, मोमबत्ती, माचिस, दवाईयां, ओ.आर.एस. घोल जैसी वस्तुएं भी भेजी जा रही है। प्रमुख रूप से कमल ज्योति पत्रिका के सह सम्पादक अरूणकांत त्रिपाठी, सह मुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी, बाढ़ राहत व्यवस्था देख रहे कुमार अशोक पाण्डेय, अभय सिंह, पंकज कुमार, कौशल किशोर त्रिपाठी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।