Breaking News

कानपुर - कल्याणपुर पुलिस ने पिस्टल के साथ पकडे 2 बदमाश

कानपुर 6 जुलाई 2017 (महेश प्रताप सिंह/सूरज वर्मा). कल्याणपुर पुलिस ने आज सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर दो युवकों को 32 बोर की दो पिस्‍टलों के साथ गिरफ्तार किया। यह जानकारी आज पुलिस लाइन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान सीओ कल्‍यानपुर ने पत्रकारों को दी। ये लोग झींझक से पिस्‍टल ला कर कानपुर में महंगे दामों पर बेंचते थे।


सीओ कल्‍यानपुर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कानपुर नगर के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक कल्याणपुर राजवर्धन गौड़ के नेतृत्व वाली पुलिस टीम द्वारा आज सुबह 8:45 बजे सीटीएस जीटी रोड पर एक मोटर साइकिल पर सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने अपना नाम वरुण सिंह राजपूत पुत्र विजय किशोर राजपूत निवासी गायत्री पैलेस कल्याणपुर और दूसरा अजीत दिवाकर पुत्र महेश चन्द्र दिवाकर निवासी 115/100 मसवानपुर थाना कल्याणपुर बताया। उनके पास से 2 पिस्टल 32 बोर बरामद हुयी हैं। 

पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि हम लोग झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात से अपने मिलने वाले मन्जू राजपूत से पिस्‍टल लेकर कानपुर नगर में लाकर महंगे दामों में बेचते हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से बिना कागजात के मिली मोटर साइकिल को भी सीज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।