Breaking News

अल्हागंज - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक चालक की मौत

अल्हागंज 01 जुलाई 2017. शुक्रवार की शाम को अल्हागंज - हुल्लापुर के मध्य हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाईक चालक की मौत हो गई। मृतक अपने मौसा के घर से वापस अपने घर जा रहा था। इसी बीच हुल्लापुर-अल्हागंज के मध्य फतेहपुर मोड़ के सामने हाईवे पर जलालाबाद की तरफ़ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सतवीर उम्र 25 वर्ष पुत्र प्रेमपाल निवासी गांव दलेलनगर जिला हरदोई शुक्रवार की साम को हुल्लापुर निवासी अपने मौसा हंसराम के घर आया था। वहाँ दो तीन घण्टा रुकने के बाद अपनी बाईक से वापस घर की और चल दिया। इसी बीच हुल्लापुर-अल्हागंज के मध्य फतेहपुर मोड़ के सामने हाईवे पर जलालाबाद की तरफ़ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी। जिसके परिणाम स्वरूप सतवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाईक को कोई क्षति नहीं पहुँची। 

सतवीर की दो वर्ष पूर्व थाना हरिपालपुर (हरदोई) के गांव बागपुरवा निवासी साधूराम की पुत्री से हुई थी। उसके कोई अभी संतान नहीं है। मृतक के पिता प्रेमपाल छोटे काश्‍तकार है। सतवीर उनका बडा पुत्र था। छोटा पुत्र उदयवीर 18 वर्ष का है। जिसकी शादी इसी वर्ष हुई है। मृतक सतवीर के पिता प्रेमपाल का पुत्र के वियोग में रो-रो कर बुरा हाल है। वो बार बार बेहोश हो रहे थे। जबकि उसकी माँ और पत्नी को उसके परिवार की महिलायें सांत्वना देकर ढाढस बंधा रही थीं। मौके पर कोहराम मचा हुआ था।