Breaking News

कानपुर - रतनपुर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प

कानपुर 17 जुलाई 2017 (महेश प्रताप सिंह).  पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर रामलीला मैदान में रविवार की सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की जेब से बैंक की पासबुक बरामद हुयी थी एवं शरीर में चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


जानकारी के अनुसार मृतक प्रेमनाथ (40) पुत्र रामदेव सिंह गोरखपुर गौरी बाजार का रहने वाला था। वह पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर कालोनी में अपनी ससुराल में रहता था और वेल्डिंग का काम करता था। 7 दिन पहले प्रेमनाथ घर से गांव जाने को कह कर निकला था। प्रेमनाथ की पत्नी का 3 वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। मृतक की जेब से बैंक की पासबुक व शरीर में चोट के निशान मिले हैं। रविवार की सुबह प्रेमनाथ की लाश रामलीला मैदान में मिली। इलाकाई लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस व फॉरेन्सिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।