Breaking News

अल्हागंज - वाहन की टक्कर से बाईक हुई खाक, चालक की मौत

अल्हागंज 27 जून 2017. हुल्लापुर हरदोई मार्ग पर मंगलवार की सुबह पाँच बजे डीसीएम वाहन की टक्कर से एक बाईक में आग लग गई। हादसे में चालक की जलकर मौत हो गई, बाईक भी खाक हो गई। बाइक में पीछे बैठा युवक भी गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना की तहरीर मृतक के बेटे ने पुलिस में दर्ज करा दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद फरुखाबाद के थाना जहानगंज के गांव छछोना निवासी जितेन्द्र ने बताया कि उसके पिता महेन्द्र सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष तथा अजय पुत्र रामऔतार नगला चहाल फरुँखाबाद दोनों बाईक से ग्राम बहेटी (हरदोई) से तेहरवी संस्कार में सोमवार की शाम को शामिल होकर मंगलवार की सुबह लगभग पाँच बजे अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान हुल्लापुर हरदोई मार्ग पर गांव रघुनाथपुर के पास बालाजी मंदिर के सामने, पीछे से आ रही डीसीएम ने बाईक के टक्कर मार दी। बाईक डीसीएम में फँस कर काफी दूर तक घिसटती चली गई। जिससे बाईक में आग लग गई। जिसमें बाईक चालक महेन्द्र सिंह बुरी तरह से जल गया। बाइक में पीछे बैठा अजय भी गम्भीर रुप से घायल हो गया।

महेन्द्र के सिर में गम्भीर चोट लगने तथा जलने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल अजय को चिकित्सा के लिए फरुखाबाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। चालक डीसीएम को मौके से भगा ले गया। घटना की तहरीर मृतक के बेटे जितेन्द्र ने पुलिस में दर्ज करा दी है। मृतक के तीन बेटे और बेटीयाँ हैं।