Breaking News

रायपुर में संदिग्ध हालत व आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़ाए युवक - युवतियां

रायपुर 05 जून 2017 (जावेद अख्तर). छग अलग राज्य क्या बना कि राजधानी में भी देह व्यापार फलने-फूलने लगा, देखते ही देखते पाश इलाकों की शानदार बड़ी बड़ी बिल्डिंगों, होटलों और फार्म हाउसों में हाई प्रोफाइल कार्लगर्ल्स का कारोबार अधिक विकसित हुआ। सफेदपोशों का यह सबसे पसंदीदा कृत्य है जिसे वे अपने रसूख और धनबल के सहारे अंजाम देते हैं। ऐसे सैकड़ों हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट्स का पर्दाफाश होने के बावजूद भी देह व्यापार के कारोबार में कोई कमी नहीं आई है।


ये प्रशासन की ऐसी नाकामी है इसके जिम्मेदार राजनीतिज्ञ हैं। यह सर्वविदित है कि इस प्रसंग में नेता और मंत्रियों की खासी रूचि होती है तथा जब से नौकरशाहों की संलिप्तता हुई है तब से तो मानों हाई प्रोफाइल कार्लगर्ल्स एक हाई स्टेट्स सिंबल सा बनता जा रहा है। भाजपा और कई धार्मिक संगठन संस्कृति और सभ्यता के लिए देह व्यापार को खतरनाक बताते हैं मगर यह सिर्फ बयानों तक ही सीमित है क्योंकि हाल ही में ऐसे बड़े रैकेट्स पकड़ाए जिनके संचालन-कर्ता इन्हीं पार्टी और संगठनों के पदाधिकारी है। पोल पट्टी खुलने के बाद सभी संस्कृति और सभ्यता के बयानबाजी वाले शूरवीर फेविकोल को खाकर बैठ गए हैं। छग शासन के एक मंत्री इन मामलों में काफी अंदर से समाए हुए हैं और उनके कारनामों की लंबी चौड़ी लिस्ट है मगर भाजपा अपने मंत्री की करतूत से कभी भी शर्मसार महसूस नहीं करती है और न ही मंत्री जी पर कभी लगाम लगाने का प्रयास किया गया।

बहरहाल राजधानी में मनचले खुलेआम अनैतिक कार्यों का अंजाम दे रहे हैं। इसमें सिर्फ लड़के ही शामिल नहीं हैं अपितु लड़कियां भी पीछे नहीं है। पाश्चात्य सभ्यता का ऐसा प्रभाव उन पर पड़ रहा है कि वे असभ्य और अशोभनीय काम करने ने जरा सी भी शर्मिंदगी महसूस नहीं करते। बीती रात पुलिस ने ऐसे ही अनैतिक काम कर रहे चार युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। घटना रात करीब 4 बजे की है। पुलिस ने सूचना के मिलने के बाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कचना रोड में एक कमरे में दबिश दी। वहां से पुलिस ने मुंबई और नागपुर की दो लड़के और लड़कियों को पकड़ा है।पुलिस की दबिश से कॉलोनी में हंगामा मच गया। इधर कमरे में मौजूद युवक-युवतियां भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन जैसे ही पुलिस ने उन्हें पकड़ा वे पुलिस के साथ ही धक्कामुक्की करने लगे। शर्मिंदगीभरा काम करने वाली युवतियों के हौंसले तो इतने बुलंद थे कि वे पुलिस के साथ ही गाली-गलौच करने लगी और पूरी कॉलोनी मेंं उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर कॉलोनीवासी वहां इकट्ठे हो गए। लड़कियों ने कॉलोनी के रहवासियों को भी गालियां दी और उन्हें बाद में देख लेने की धमकी दी।
घटना के बाद मोवा थाना और सिविल लाइन थाने की पेट्रोलिंग टीम पहुंची और युवक-युवतियों के कमरे से भारी मात्रा में शराब व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। साथ ही उन संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है कि आखिर वे इतनी रात के कर क्या रहे थे। पुलिस ने यह दबिश सेक्स रैकेट की संभावना के आधार पर मारा था मगर इस बात की पुष्टि विभाग द्वारा नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि नागपुर और मुंबई से लड़कियां राजधानी रायपुर क्यों आई थी और वे होटल में रूकने की जगल इस कॉलोनी में क्यों और कब से रह रहीं थी।
राजेंद्र नगर में शनिवार को हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट फूटा है। पुलिस ने युवक के साथ कोलकाता की दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक पीटा एक्ट में पहले भी जेल जा चुका है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दूसरे राज्यों से लाता था लड़कियां, - पुलिस ने बताया कि अशोका रतन में रहने वाला आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ पोषण एजेंट का काम करता है। - वह दूसरे राज्यों से लड़कियां बुलाकर लोगों का उपलब्ध कराता है। आरोपी पीटा एक्ट में दो बार जेल जा चुका है। - पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल से छूटने के बाद फिर से सेक्स रैकेट चला रहा है। - पुलिस ने अपना एक प्वाइंटर उसके पीछे लगाया जिसने एजेंट आदित्य से संपर्क किया। ऐसे तय होता था लड़कियों का सौदा - प्वाइंटर ने कहा कि एक जन्मदिन की पार्टी है। उसके लिए दो लड़कियां चाहिए। आदित्य ने बताया कि लड़कियां बाहर से बुलानी पड़ती है। उसकी कीमत ज्यादा है। दोनों के बीच सौदा तय हो गया। एजेंट ने कोलकाता से 20 और 21 साल की दो युवतियों को बुलाया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक पॉश इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र की वीआईपी कॉलोनी का है। पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि अवंति विहार के सेक्टर दो में एक मकान में रूपल ब्यूटी पार्लर है, जहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्यूटी पार्लर पर छापा मारा, मौके से 6 युवतियों को हिरासत में लिया गया। पार्लर की तलाशी लेने पर बहुत सा आपत्तिजनक सामान मिला। पुलिस अब युवतियों के खिलाफ पुलिस पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है। 

हैरानी की बात ये है कि जब पुलिस छापे की काईवाई कर रही थी, तब भी युवतियों के जब्त मोबाइलों पर ग्राहकों कॉल आ रहे थे। वे इस बात से बेखबर थे कि तमाम लड़कियां पुलिस की हिरासत में है। पुलिस के मुताबिक युवतियों से संपर्क करने वाले लोग रायपुर शहर और पडोसी जिलों के हैं।पुलिस अब कॉल करने वाले ग्राहकों के नंबर भी जांच रही है। पुलिस ने बताया कि रैकेट से जुड़ी युवतियां इंटरनेट पर एस्कार्ट सर्विस के बहाने ग्राहकों से संपर्क करती थीं। सोशल नेट्वर्किंग साइट फेसबुक के माध्यम से भी युवतियां अपने ग्राहकों के संपर्क में रहा करती थीं। इस रैकेट संचालन करने वाली युवती ग्राहकों के प्रोफ़ाइल देखकर रेट तय करती थी, ये एक रात के लिए चार से बीस हजार रुपये तक वसूलती थी।