Breaking News

कानपुर - इनरव्हील क्‍लब ने आयोजित की फैशन पैशन प्रदर्शनी

कानपुर 07 जून 2017.  कान्हा गैलेक्सी होटल में आज अंतर्राष्ट्रीय संस्था इनरव्हील के द्वारा 'फैशन पैशन' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्‍था की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉक्टर कपिला गुप्ता द्वारा किया गया।


जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति कानपुर के समस्त इनरव्हील क्लबों द्वारा संयुक्‍त रूप से आज एक प्रदर्शनी 'फैशन पैशन' का आयोजन किया गया जो प्रातः 10:30 बजे से शाम 8:00 बजे तक होटल कान्हा गैलेक्सी में चली। कार्यक्रम में लगभग 70 स्टाल लगाये गये थे, जिनके द्वारा महिलाओं ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित एवं विक्रय किया तथा भविष्य के आर्डर भी प्राप्त किये। इस प्रदर्शनी की समस्त आय विभिन्न क्लबों में वितरित कर दी जाती है जिसे क्लब के सेवा कार्य हेतु प्रयोग किया जाता है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सोनिया भाटिया, सोना भाटिया, सुषमा भाटिया, विनय भाटिया आदि लोग मौजूद रहे।