Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत जल्‍द बनेगा विकसित देश

अल्हागंज 10 अप्रैल 2017. केन्द्रीय बाल विकास एवं महिला कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत जल्‍द ही विकसित राष्ट्र बनेगा। वर्ष 2019 में भी  श्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा केन्द्र में सरकार बनाऐगी। प्रधानमंत्री जी की सफल व मजबूत नीतियों की वजह से पडोसी देश को अपनी औकात  का पता चल गया है।


शनिवार की शाम को नगर पंचायत प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्णाराज ने कहा कि 70 साल के बाद केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। पूर्व में देश के स्वाभिमान को शर्मसार किया जाता रहा है। कमजोर नीतियों की वजह से पडोसी देश भी  हमें बार बार चुनौतियां देता रहा है। लेकिन अब प्रधानमंत्री जी की सफल व मजबूत नीतियों की वजह से पडोसी देश को अपनी औकात  का पता चल गया है। जिसके चलते भारत अब शीघ्र ही संयुक्त राष्ट्र में स्थाई प्रतिनिधि बनने जा रहा है। जिसके पास वीटो पावर भी  होगा। देश की सीमाएं पूर्णतया सुरक्षित हैं। उसमें किसी का दखल बर्दाश्त नहीं होगा। 

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता को दलाल रहित सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जैसे राशन, स्कूलों में छात्रवृति एंव पंजीरी वितरण, सभी प्रकार की पेंशन, दुर्घटना बीमा, कृषि क्षेत्र का नुकसान एंव खाद्य बीज पर मिलने वाली सब्सीडी सीधे खाते में जाऐगी। राशन वितरण प्रणाली को मजबूत किया जाऐगा। इसकी भी  सब्सिडी सभी  के बैंक खातों में जाऐगी।

चेयरमैन ने सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन -
नगर पंचायत चेयरमैन चन्द्रेश गुप्ता ने केन्द्रीय मंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसमें स्वीकृत कृषि उत्पादन मंडी के लिए भूमि चयन एंव उसके निर्माण, स्वीकृत अल्हागंज को विकास खंड का दर्ज़ा देने एंव उसके लिए भूमि चयन तथा परिवहन निगम के बस स्टेशन के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण तथा दिल्ली-लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू करने एंव थाने के निकट बड़े तालाब को कब्ज़ा मुक्त करके जनता के मनोरंजन के लिए उसका सौंदर्यीकरण करवाने, यातायात सुविधा के लिए मैलानी फरुँखाबाद के लिए रेल मार्ग बनवाने सम्‍बंधी ज्ञापन सौंपा। केन्द्रीय मंत्री ने मौके पर ही तालाब को कब्ज़ा मुक्त तत्काल करवाने का आदेश पुलिस को दिया।

कार्यक्रम में आरएसएस के खण्ड चालक रामप्रकाश शुक्ला, शिवनरायणलाल शुक्ला, मुन्नालाल गुप्ता, रामबाबू शुक्ला, प्रेमनरायण मिश्रा, छेदालाल पटवा, रमेश शुक्ला, जागेश्वर दयाल शुक्ला बड़े आदि लोगों को शाल उढाकर सम्मानित किया। सत्यवती तथा दुग्ध डेरी के महेन्द्र सिंह ने अपने उत्पीड़न संबंधी ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व मंत्री जी का चेयरमैन चन्द्रेश गुप्ता तथा उनके पति भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही भाजपा के  पूर्व  जिलाध्यक्ष सत्यवान सिंह भदौरिया, बाबूराम गुप्ता का नगर पंचायत सदस्यो एंव भाजपाईयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में रामकुमार वर्मा, सुधाकर वर्मा, शान्ताराम, लक्ष्मीशरण शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 


बाईपास मार्ग एंव रघुनाथपुर गांव में भी  हुआ स्वागत -
भाजपाईयों ने बाईपास मार्ग पर मंत्री जी के काफिले को रोक कर राजकुमार गुप्ता, पवन गुप्ता तथा भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष विपिन सिंह, शिवकुमार त्रिपाठी आदि कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया इसी प्रकार गांव रघुनाथपुर में भी  केन्द्रीय मंत्री ने जनसमस्याओं को सुना।

हाथ में काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन -
बस स्टेशन के सामने विकलांग भाजपाई अजय त्रिवेदी के नेतृत्व मे छुन्नालाल राठौर, रमाकान्त कश्यप, राजीव, शिवमोहन, रघुनंदन, सत्यपाल कश्यप, सुनील, शिवा सहित कई भाजपाईयों ने हाथों में काली पट्टी एंव कपड़ा लहराते हुऐ विरोध प्रदर्शन किया। सभी का कहना था कि केन्द्रीय मंत्री क्षेत्र में जनसमस्या सुनने नहीं आती हैं। विकास कार्यो की अनदेखी करती है।