Breaking News

28 अप्रैल को धूम-धाम से मनाया जायेगा भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव

अल्हागंज 25 अप्रैल 2017. भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव आगामी 28 अप्रैल को बडी धूम-धाम से मनाया जाऐगा। ये जानकारी आज अल्हागंज नगर परशुराम सेना के अध्यक्ष अमित वाजपेयी ने एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्‍होंने बताया कि कस्बे के देवस्थान बारह पत्थर पर जन्मोत्सव का भव्‍य कार्यक्रम आयोजित किया जाऐगा।


जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में आने वाले सम्‍भावित प्रमुख अतिथियों में भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा अनावा, परशुराम सेना के राम मिश्रा, अवधेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, सुनील मालवीय, सर्वेश मिश्रा, आकाश मिश्रा, सोनू तिवारी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, गोपीनाथ मिश्रा, ललित तिवारी, संतोष उपाध्याय, राजू मिश्रा, रोहित पांडे, वेद प्रकाश मिश्रा सहित कई प्रमुख विशिष्ट जन उपस्थित होंगे। 

कार्यक्रम के आयोजन सम्बन्धी सभी जिम्मेदारियाँ तय कर दी गई हैं। कार्यक्रम सम्बन्धी हुई बैठक में आरएसएस के खण्ड चालक रामप्रकाश शुक्ला, प्रेमनरायण मिश्रा, रमेश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष अमित वाजपेयी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, नगर महामंत्री ज्ञानप्रकाश मिश्रा, उर्जितेश्वर शुक्ला, बलराम अग्निहोत्री, गौरव शुक्ला, अभय मिश्रा, गुलाब चंद्र त्रिपाठी, हरिओम मिश्रा सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।