Breaking News

तमस जन कल्याण सेवा समिति ने बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक

कानपुर 13 अप्रैल 2017 (आदर्श शुक्ला). बेटियों की सुरक्षा के लिए तमस जन कल्याण सेवा समिति ने आज नुक्कड़ नाटक अब तो जागो प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से आम जनमानस तक यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि लोग आज भी कन्याओं को लिंग परीक्षण कर कोख में ही मार देते हैं और लड़कियों के साथ दोयम दर्जे का बर्ताव करते हैं।


शिक्षक पार्क में समस्त जन कल्याण सेवा समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक अब तो जागो प्रस्तुत किया गया जो कि बेटियों की सुरक्षा पर आधारित है। नाटक के माध्यम से आम जनमानस तक  यह संदेश देने का प्रयास किया गया ।कि लोग आज भी कन्याओं को लिंग परीक्षण कर कोख में ही मार देते हैं और लड़कियों के साथ वित्तीय दर्जे का बर्ताव करते हैं।

नाटक में दिखाया गया कि एक परिवार जिसमें लड़की का पिता लड़की को गर्भ में मारने का प्रयास करता है और महिला (मां) के मना करने पर भी उसके ऊपर भी अत्याचार करता है पर महिला के अथक प्रयास और दृढ़ निश्चय के आगे उस व्यक्ति को हार माननी पड़ती है। अंत में वह लड़कियों की अहमियत को समझ जाता है और अपनी लड़की का लालन-पालन बहुत अच्छी तरह से करता है। नाटक में मुख्य रुप से संस्था के महामंत्री चांदनी शेख, सुनीता सिंह, नेहा, नवनीत मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, प्रदीप शुक्ला, सुनीत सिंह आदि लोग शामिल हुए।