Breaking News

अल्हागंज - खलिहान पर कब्ज़ा करने वाले तीन ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज

अल्हागंज 22 मार्च 2017. क्षेत्र कि ग्राम पंचायत कनारीवांक के खलिहान की भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर निर्माण कार्य करा रहे दबंगों के खिलाफ एसडीएम जलालाबाद के आदेश पर टालमटोल के बाद मजबूर होकर पुलिस को आखिर रिपोर्ट दर्ज करनी ही पडी। इस मामले को खुलासा TV ने 19 मार्च को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गांव कनारी में खलिहान कि भूमि गाटा संख्या 622/218 की लगभग 675 वर्ग मीटर भूमि पर वृजमोहन तथा रंगीले पुत्र गण बनवारी लाल और सोनू पुत्र वृजमोहन लाल ने कब्ज़ा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। ग्राम प्रधान सर्वेश सिंह ने अवैध निर्माण रोकने के लिए तीन नोटिस जारी किऐ थे। जिसे उन्होंने नहीं माना, इसकी शिकायत एसडीएम जलालाबाद से कि गई। शिकायत कि जाँच नायब तहसीलदार तथा लेखपाल अंकेश सिंह कुमार ने कि, तथा भूमि की पैमाइश के बाद शिकायत को सही पाया। भूमि पर अवैध कब्जे की जाँच रिपोर्ट एसडीएम जलालाबाद को प्रेषित करते हुऐ लोक सम्पत्ति क्षति कानून की धारा 2/3 के अन्तर्गत कब्जेदारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने की अनुमति भी  माँगी गई थी।

सात मार्च को एसडीएम जलालाबाद ने नामजद कब्जेदारों के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश हल्का लेखपाल अंकेश कुमार को दिया। ग्राम प्रधान के मुताबिक वो लेखपाल के साथ कब्जेदारों के विरुद्ध थाना अल्हागंज पुलिस के पास गऐ, लेकिन पुलिस ने बहाना बनाते हुऐ रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की। इस मामले को खुलासा TV ने 19 मार्च व अमर उजाला ने इक्कीस मार्च को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। जिसके पश्‍चात पुलिस ने मजबूर होकर ज़मीन पर अवैध कब्जे कि रिपोर्ट दर्ज की। लोगों को अब पुलिस की कार्यवाही का इंतजार है।