Breaking News

आर्थिक तंगी से ग्रस्त युवक ने लगाई फांसी

कानपुर 23 मार्च 2017 (आदर्श शुक्ला). बर्रा में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने आज फांसी लगा ली।  युवक पेशे से आटो चालक था और शराब का लती था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बर्रा थाना क्षेत्र के गुंजन विहार इलाके में एक युवक तनुज वर्मा (36 वर्ष) ने आज संदिग्ध हालातों में सुसाइड कर लिया। वह गुंजन विहार में अपनी पत्नी अनीता वर्मा तथा अपने ढाई साल के बेटे आनंद वर्मा के साथ रहता था। 4 साल पहले अनीता तथा तनुज ने प्रेम विवाह किया था। वह ऑटो चालक था पर शराब की लत लगने के कारण उसने अपना ऑटो 3 महीने पहले बेच दिया था। पडोसियों के अनुसार वो आए दिन अपनी पत्नी के साथ झगड़ा किया करता था। आज सुबह जब तनुज की पत्नी अनीता छत पर गई तो तनुज को फंदे से लटकता देख उसके हाथ पांव फूल गए और वह शोर मचाने लगी। पड़ोसियों और तनुज के भाई सचिन ने  पुलिस को फोन पर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।