Breaking News

योगी के मुख्यमंत्री तथा सुरेश खन्ना के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाईयों में हर्ष

अल्हागंज 19 मार्च 2017 (खुलासा TV ब्यूरो). उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पद पर आदित्य नाथ योगी तथा उनके मंत्री मण्डल में कैबिनेट मंत्री के रुप मे सुरेश खन्ना की ताजपोशी होने पर कस्बे में ढोल नगाडे कि धुन पर स्‍थानीय लोगों ने अबीर गुलाल खेल कर डांस करते हुये जबरदस्त जुलूस निकाला।


भाजपा सरकार बनने से बेहद उत्साहित भाजपाई केन्द्र में मोदी राज उत्तर प्रदेश में योगी राज, अब होगा रामराज के नारे लगाते हुऐ मोहल्ला बगिया से जुलूस निकालते हुऐ मुख्य बाजार होते हुऐ गल्ला मंडी तक गऐ। इस दौरान आतिशबाज़ी छोडी गई, पटाखे फोडे गऐ एवं मिष्टान्न वितरण भी किया गया। जुलूस में नरेन्द्र तिवारी, गौरव शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, निताईन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।