Breaking News

रजत श्री फाउंडेशन 21 महिलाओं को करेगा सम्मानित

कानपुर 07 मार्च 2017. रजत श्री फाउंडेशन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल विशिष्ट क्षेत्रों से चयनित 21 महिलाओं को सम्मानित करेगा और उन्हें शक्ति स्वरूपा सम्मान 2017 भी प्रदान किया जाएगा। समारोह में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाना तय हुआ है।
 
समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया कि उनकी समिति विगत कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण हेतु कार्यरत है उसी कड़ी में इस बार महिला दिवस के अवसर पर शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। लाजपत भवन मोती झील में कल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विशिष्ट क्षेत्रों से चयनित 21 महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा और उन्हें शक्ति स्वरूपा सम्मान 2017 भी प्रदान किया जाएगा।