Breaking News

शराबी ने किया महिला को जिन्दा जलाने का प्रयास

अल्हागंज 22 फ़रवरी 2017. क्षेत्र के गांव हुल्लापुर मे मंगलवार की शाम को सात बजे नशे में धुत्त दो लोगों ने परिवार की एक महिला को जिन्दा जलाकर मारने का प्रयास किया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। एसओ आशुतोष सिंह ने घटना को पूरी तरह फर्जी बताते हुऐ कहा कि महिला ने अपने परिवार के ही पिता-पुत्र को फांसने के लिए साजिश रची है। इसकी जाँच कराई जा रही है।


भुक्तभोगी सीमा यादव पत्नी सुभाष यादव ने बताया कि बीती मंगलवार की शाम उसके पति बाज़ार गऐ हुऐ थे इसी दौरान गांव के ही रमेश पुत्र बुधपाल तथा अरुण पुत्र रमेश शराब के नशे में धुत्त घर में घुस आऐ और गालीगलौज करते हुऐ हाथ पकड़ कर खींचा और मारपीट करने लगे। आरोप है जब उसने इसका विरोध किया तो उन दोनों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे उसकी साडी जल गई। उसने आग से बचने के लिए घर मे रख्खा पानी अपने ऊपर डाल लिया जिससे आग बुझ गई। इसी बीच दोनों घर से भाग निकले। घटना की तहरीर रात को ही पुलिस को दे दी थी, लेकिन पुलिस ने घटना की बावत उससे कोई जानकारी भी  नहीं ली और दोषी के खिलाफ कोई कार्यवाही भी नहीं की। दूसरी तरफ़ एसओ आशुतोष सिंह ने घटना को पूरी तरह फर्जी बताते हुऐ कहा कि महिला ने अपने परिवार के ही पिता-पुत्र को फांसने के लिए साजिश रची है। इसकी जाँच कराई जा रही है।