Breaking News

कानपुर - भाजपा पार्षद पति पर लगा बलात्‍कार का आरोप

कानपुर 16 अक्टूबर 2016 (मोहित गुप्ता). भाजपा पार्षद के पति पर अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ रिवाल्वर की नोक पर जबरन रेप कर अश्लील वीडियो क्लिप बनाने और 4 माह तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगा है। रेप पीड़िता ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। थानाध्‍यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर सख्‍त कार्यवाही की जाएगी।

जानकारी के अनुसार बर्रा थाना क्षेत्र की एक भाजपा पार्षद के पति श्रवण बाजपेई और जरौली निवासी पीड़िता का पति रमेश (काल्पनिक नाम) कई सालों पहले एक साथ काम करते थे। इसकी वजह से पार्षद के पति श्रवण बाजपेई का रमेश के घर आना जाना है। पीड़िता ने बताया की 1 जुलाई की दोपहर पार्षद का पति श्रवण बाजपेई जबरन उसके घर में घुस आया और उसके पति रमेश को जबरन दरवाजे से बाहर निकाल दिया। गेट बंद कर पीड़ित के ऊपर रिवाल्वर तान कर जबरन रेप कर अश्लील वीडियो बनाया, जिससे पीड़ित को ब्लैक मेल कर 4 माह तक रेप किया। इससे परेशान होकर पीड़ित ने आज थाने में शिकायत की। एसओ तुलसीराम पाण्डेय ने बताया की अभी तहरीर आई नहीं है। तहरीर आई तो मुकदमा अवश्‍य दर्ज होगा।