Breaking News

अल्हागंज - आशा कार्यकत्रियों ने शुरु की अनिश्चितकालीन हड़ताल।

अल्हागंज 08 सितम्बर 2016. विभिन्न माँगों को लेकर शुरु हुई आशा कार्यकत्रियों की बेमियादी हड़ताल में अल्हागंज क्षेत्र की तीन आशा संग्नी तथा साठ आशा बहुयें भी  शामिल हो गईं हैं। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य  केन्द के प्रांगण में हड़ताल पर बैठी स्वास्थ कार्यकत्री तथा आशा बहुओं का कहना है कि वर्ष 2005 से कार्यरत आशा बहुओं के कठोर परिश्रम को देखते हुऐ शासन ने उसका कोई मूल्य नहीं समझा है।

आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में घर घर जाकर जन्म से लेकर मृत्यु तक महिलाओं व बच्चों की स्वास्थ्य की पूरी रिपोर्ट शासन को देनी पडती है इसके बाद भी उनका शोषण अधिकारियों के द्वारा किया जाता है। अपनी माँगों पर प्रकाश डालते हुऐ उन्होंने कहा कि उन्हें भी राज्य कर्मचारियों की तरह स्‍थायी नियुक्ति के साथ-साथ फंड, बीमा आदि भी  दिया जाऐ। साथ ही नियमित टीका करण का भी पारिश्रमिक दिया जाऐ। हड़ताल में शामिल कार्यकत्रियों का कहना है कि जब तक उनकी माँगे पूरी नहीं होती तब तक वहाँ टीककरण, प्रसव कार्य, कुष्ठरोग आदि कार्य से विरत रहेंगी। हड़ताल में रेखा, रेनू, नसीम बानो, उर्मिला, ममता, कमला, श्री देवी, वृजरानी, राजरानी, विमला, मुन्नी आदि शामिल रही।