Breaking News

कानपुर - तनाव के चलते बुजुर्ग ने लगायी फांसी

कानपुर 09 जुलाई 2016 (महेश प्रताप सिंह). थाना कल्याणपुर के अंतर्गत रावतपुर गावँ में एक बुजुर्ग ने आज फांसी लगा कर जान दे दी। बुजुर्ग की मौत का कारण बीमारी व तनाव बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक रावतपुर के रहने वाले अशोक सोनी (60) चौकीदारी करते थे। परिवार में उनकी पत्नी सावित्री सोनी और बेटा राम अपनी पत्नी के साथ रहता है। शुक्रवार सुबह अशोक ने छत पर लगी लोहे के सरिया से लटक कर जान दे दी।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा।