Breaking News

तारा सहदेव ‘लव जिहाद’ मामला : जांच सीबीआई के हवाले

रांची। बहुचर्चित तारा शाहदेव और रंजीत सिंह कोहली प्रकरण की जांच सीबीआई करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस आशय का आदेश जारी किया है। पीड़िता तारा शाहदेव इस मामले में रांची पुलिस की जांच पर शुरू से ही सवाल उठा रही थी। उसने सीबीआई जांच की मांग की थी। जब यह प्रकरण सुर्खियों में था तो केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां आए थे। तारा ने उनसे एयरपोर्ट पर मिलकर सीबीआई जांच का अनुरोध किया था।
तारा शाहदेव के प्रार्थना पत्र पर केंद्रीय गृहमंत्री ने जांच आरंभ कराने की हरी झंडी दी। जल्द ही सीबीआई इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ करेगी। फिलहाल रांची पुलिस ने तारा के प्रताड़ना के बिन्दु पर अंतरिम चार्जशीट दाखिल की है। मामले लव जेहाद प्रकरण के रूप देखा जा रहा है।