Breaking News

सेंसेक्स दिवाली तक पहुंचेगा 21,000

नई दिल्ली। बीएसई का सेंसेक्स इस दिवाली तक 21,000 तक पहुंच सकता है। बेहतर ग्लोबल रुझानों के चलते सेंसेक्स ने शुक्रवार को 20,932.23 का एक साल का टॉप लेवल छुआ। यह अब तक के रिकॉर्ड लेवल 21,206.77 से 323.88 पॉइंट्स दूर है।
बाजार के जानकार विदेशी फंडों में बढ़ोतरी की वजह अमेरिकी राहत पैकेज की वापसी पर कम हुई चिंता को मान रहे हैं। कोटक सिक्यॉरिटीज में प्राइवेट क्लाइंट ग्रुप रिसर्च के हेड दीपेन शाह ने बताया, 'शुक्रवार को बाजार में जबरदस्त तेजी आई। डेट सीलिंग टलने और फेडरल रिजर्व की अगली बैठक में राहत पैकेज वापस नहीं लिए जाने की उम्मीद से बाजार को सहारा मिला। सेंसेक्स ने 10 जनवरी 2008 को 21,206.77 का लेवल छुआ था। इस बीच, फॉरन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने इस महीने की शुरुआत से अब तक घरेलू शेयर बाजारों में करीब 7,000 करोड़ रुपए लगाए हैं। साथ ही, 2013 में अब तक भारतीय शेयर बाजार में कुल विदेशी निवेश 80,174 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इस महीने अब तक सेंसेक्स 1,365.74 पॉइंट्स यानी 6.99 फीसदी मजबूत होकर 20,882.89 तक पहुंच चुका है।