Breaking News

महिला ने बलात्‍कारी को जलाकर मार डाला

पटना। पटना जिले के परसा बाजार थाना के अंतर्गत सोईयां गांव में एक महिला ने घर में घुसकर अपने साथ बलात्‍कार करने वाले नशे में धुत एक व्यक्ति को मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर मार डाला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत व्यक्ति का नाम भोला ठाकुर है और उसकी हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार महिला के पति का 15 साल पूर्व निधन हो गया था और वह बीती रात जब अपने घर में सोई हुई थी उसी दौरान ठाकुर उसके घर में प्रवेश कर गया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद महिला ने ठाकुर के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी और घर से फरार हो गई। बाद में ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ठाकुर की पत्नी शीला ने उक्त महिला पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।