Breaking News

तेजी के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 94 अंक ऊपर खुला

मुंबई। सेंसेक्स 94 अंक चढ़कर 20133 और निफ्टी 21 अंक चढ़कर 6086 पर खुले हैं। शुरुआती कारोबार में बाजार ऊपरी स्तरों से थोड़ा फिसले हैं। मिले-जुले अंतर्राष्ट्रीय संकेतों के बावजूद बाजारों ने मजबूती के साथ शुरुआत की है। ऑयल एंड गैस शेयर 2 फीसदी उछले हैं। पावर, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, मेटल, हेल्थकेयर शेयर 0.5-0.2 फीसदी मजबूत हैं।
सरकारी कंपनियों के शेयरों में हल्की तेजी है। आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तकनीकी शेयर 0.5-0.3 फीसदी गिरे हैं। ऑटो और बैंक शेयरों में भी कमजोरी है। उम्मीद से बेहतर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही नतीजों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5 फीसदी की तेजी है। कमजोर शुरुआत के बाद एशियाई बाजारों का मूड थोड़ा सुधरा है। शंघाई कंपोजिट, स्ट्रेट टाइम्स और सिंगापुर निफ्टी 0.2-0.4 फीसदी मजबूत हैं। हैंग सैंग और कॉस्पी भी हरे निशान हैं। निक्केई में 1 फीसदी की गिरावट है। शुक्रवार को जनरल इलेक्ट्रिक और मॉर्गन स्टैनली के अनुमान से बेहतर नतीजों की वजह से अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी आई। डाओ जोंस और एसएंडपी 500 इंडेक्स 5 साल की ऊंचाई पर बंद हुए।