Breaking News

नगर निगम और केडीए में हड़ताल, जनता परेशान

कानपुर। आरक्षण विधेयक के विरोध में मंगलवार को केडीए और नगर निगम में कर्मचारियों ने हड़ताल कर नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन किया। नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सहित अन्य कार्यों के लिये आये लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
केडीए में समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश महासचिव बचाऊ सिंह सहित सोहन सिंह यादव, सुनीत मिश्रा, जर्नादन गिरि, कैलाश यादव, अनूप मिश्रा, रामजी चौरसिया, बुद्धि लाल, उमाशंकर कनौजिया, राजाराम यादव, राम शरण पाठक, सोनू संग्राम सिंह, राम अवध ने संबोधित किया। नगर निगम में भी कर्मचारी नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता रमाशंकर मिश्र सहित अन्य ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया।

कोई टिप्पणी नहीं