Breaking News

सलमान की साजिशें डुबोएंगी शाहरुख की फिल्म को?

मुंबई। सलमान और शाहरुख खान की लड़ाई कभी खत्म नहीं हो सकती। पहले तो दोनों एक दूसरे पर डायरेक्ट वार करते थे। लेकिन अब सलमान ने दूसरों को भी शाहरुख के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। दूसरे शब्दों में कहें तो अब टाइगर दूसरे के कंधे पर बंदूक रख के चलाने लगा है। शाहरुख की जब तक है जान कि कलेक्शन कम करने के लिए सलमान ने साजिशें रची हैं। दरअसल संजय दत्त और अजय़ देवगन से किया वादा निभाने के लिए सलमान किसी भी हद तक जा सकते हैं।
दीवाली पर भले ही दर्शक जश्न में डूबे होंगे। लेकिन इस दिन यानि 13 नवंबर तो बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर आतिशबाजी होने वाली है। क्योंकि जब ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘जब तक है जान’ आमने-सामने आएंगे तो ही पता चलेगा कि बॉक्स ऑफिस पर किसकी चलती है। पहली बार सलमान खान ने खुलेआम शाहरुख को चुनौती दी है।

कोई टिप्पणी नहीं