Breaking News

ऑनर किलिंगः परिवार के 5 लोगों को फांसी की सजा

नई दिल्ली।। दिल्ली में 2010 में हुई ऑनर किलिंग के मामले में एक ही परिवार के 5 सदस्यों को फांसी की सजा सुनाई गई है। रोहिणी डिस्ट्रिक कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने लड़की के माता-पिता, चाचा-चाची समेत 5 को फांसी की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि यह घटना 2010 में दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में हुई थी। प्रेमी जोड़े की परिवार के लोगों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। पहले लात-घूंसे,
डंडे और सरियों से पीटा गया। बाद में दोनों को करंट लगाकर उनकी हत्या कर दी गई। योगेश और आशा एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते हैं यह बात परिवारवाले जानते थे। लड़का दूसरी जाति का था इसलिए आशा के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। आशा के परिजनों ने झूठी शान की खातिर दोनों की हत्या कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं