Breaking News

2 लाख महिलाओं को मिलेंगी 2-2 साड़ी

कानपुर। राज्य सरकार की ‘भूख मुक्ति एवं जीवन रक्षा गारंटी योजना’ के तहत कानपुर नगर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की 200898 महिलाओं को दो-दो साड़ियां और 65817 बुजुर्गों को कंबल बांटने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए नगर के सभी 10 ब्लाकों में सर्वे पूरा कर सूची तैयार कर शासन को भेज दी गई है। जिला विकास अधिकारी विवेक ने बताया कि सर्वे में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की 200898 महिलाएं चिह्नित की गईं हैं।
कंबल वितरण के लिए 65817 बुजुर्ग चयनित किए गए। बुजुर्गों में पुरुषों के साथ ही वृद्ध महिलाएं भी शामिल हैं। अगले महीने साड़ियां और कंबल बंटने की उम्मीद है। जिला पंचायत राज अधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों की सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। अभी तक शहरी क्षेत्र का सर्वे नहीं हो पाया है। शहरी क्षेत्र में सर्वे का काम नगर निगम को सौंपा गया है। पर नगर निगम ने तय समय बीतने के बावजूद अभी तक सर्वे ही नहीं किया है। डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ ने सर्वे को जल्द से जल्द पूरा कर रिपोर्ट भेजने के लिए नगर आयुक्त को दो दिन पहले रिमाइंडर भेजा है।

कोई टिप्पणी नहीं