Breaking News

असीम की कस्टडी पर पुलिस ने हथियार डाले

नई दिल्ली।। कार्टूनिस्ट और इंडिया अंगेस्ट करप्शन के कार्यकर्ता असीम त्रिवेदी को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई पुलिस पसोपेश में फंस गई है। पुलिस ने उनका रिमांड नहीं मांगने का फैसला किया है यानी वह उनकी कस्टडी को सरेंडर कर देगी। त्रिवेदी के दोस्त और इंडिया अगेंस्ट करप्शन के मेंबर मयंक गाधी ने इस बारे में जानकारी दी है। त्रिवेदी 16 सितंबर तक पुलिस रिमांड में हैं।

मयंक गांधी सोमवार को त्रिवेदी से मिलने पहुंचे। उसी क्रम में पुलिस ने उनसे कहा कि वह त्रिवेदी की कस्टडी सरेंडर कर देगी यानी वह त्रिवेदी का रिमांड नहीं मांगेगी।

कोई टिप्पणी नहीं