Breaking News

मशहूर ऐक्टर ए.के. हंगल का निधन


मुंबई।। सीनियर ऐक्टर ए. के. हंगल का रविवार सुबह बीमारी के बाद मुंबई के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया। उन्हें 'नमक हराम', 'शोले' और 'शौकीन' में उनके बेहतर अभिनय के लिए याद किया जाता है। वह 95 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर एक बजे होगा। हंगल के बेट विजय ने कहा, 'सुबह 9 बजे आशा पारेख अस्पताल में उनका निधन हुआ। कुछ समय से उनकी तबियत ठीक नहीं थी।' उन्होंने कहा, 'शुरू में वह वेंटिलेटर थे लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर से हटाने का फैसला किया।'

13 अगस्त को बाथरूम में फिसलकर गिर जाने और कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण उन्हें 16 अगस्त को सांताक्रूज स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ सालों से वह हॉस्पिटल का बराबर चक्कर लगा रहे थे। वह हाई ब्लडप्रेशर और किडनी सहित कई बीमारियों से परेशान थे।

कोई टिप्पणी नहीं