Breaking News

आखिरकार कांडा ने किया सरेंडर


नई दिल्ली। एयर होस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल गोयल कांडा ने शनिवार तड़के चार बजे नाटकीय अंदाज में दिल्ली के अशोक विहार पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया है। वाहन में सवार होकर थाने पहुंचे कांडा को पुलिस ने देखते ही गिरफ्तार कर लिया। काडा पिछले ग्यारह दिनों से फरार चल रहा था। कांडा को आज ही रोहिणी कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसे रिमांड पर लेने की अपील करेगी।

इससे पहले पुलिस ने देर रात समर्थकों के साथ आए गोपाल काडा के भाई गोविंद काडा को गिरफ्तार कर लिया था। गोविंद ने गिरफ्तारी से पहले रात करीब साढ़े 11 बजे बताया कि गोपाल काडा 10 मिनट में सरेंडर कर देगा, लेकिन वह नहीं आया। कई घटे तक काडा के सरेंडर पर सस्पेंस बना रहा। काडा ने सुबह चार बजे नाटकीय अंदाज में अशोक विहार पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर किया।

इससे पहले गोविंद काडा ने मीडिया को बताया कि उनके भाई देश से भागे नहीं थे। वह दिल्ली के आसपास ही थे। वह कोर्ट से अग्रिम जमानत का इंतजार कर रहे थे। कोर्ट से राहत नहीं मिली तो उन्होंने फोन से उन्हें सरेंडर करने की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं