Breaking News

सचेंडी पुलिस ने पकड़ी रफ्तार, 550 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).  डीआईजी/एसएसपी कानपुर नगर अनंत देव के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान आज सचेंडी पुलिस ने एक अभियुक्त के पास से 550 ग्राम नाजायज चरस बरामद किया है। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।


रविवार को सचेंडी पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अंग्रेजी शराब ठेके के थोड़ा आगे तालाब के पास कस्बा सचेंडी कानपुर नगर से अभियुक्त राजकुमार घोरपडे (25) पुत्र बालकिशन निवासी कस्बा सचेंडी को गिरफ्तार किया। पुलिस की तलाशी में अभियुक्त के पास से 550 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी से जनता में हर्ष व उल्लास है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0 अ0 सं0 190/2020 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0 नि0 भवन सिंह मौर्य, उ0 नि0 पंकज कुमार जायसवाल, हे0 कां0 सर्वेश सिंह, कां0 धर्मेन्द्र, कां0 महेन्द्र आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।





कोई टिप्पणी नहीं