Breaking News

परशुराम सेवा समिति ने रोपित किये रुद्राक्ष के पौधे

कानपुर 06 मई 2019 (मो. रियाज़ खान). भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में महामंत्री शेष नारायण त्रिवेदी की अध्यक्षता में आज परशुराम वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। जानकारी देते हुए महामंत्री शेष नारायण त्रिवेदी ने बताया कि भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वधान में पर्यावरण मंथन के अध्यक्ष पंडित अनिल कुमार मिश्रा मंत्री प्रमोद शुक्ला बृजेश तिवारी द्वारा रुद्राक्ष के पौधे का परशुराम वाटिका में भगवान परशुराम की जयंती की पूर्व संध्या पर रोपण किया गया। 
 
 
बताया कि रुद्राक्ष भगवान रूद्र को पसंद है इसीलिये भगवान रुद्र स्वयं धारण करते हैं। उनके भक्त भी इसे धारण करते हैं। जाप में रुद्राक्ष की माला का महत्व है। यह देव वृक्ष है। इस के समीप बैठने अथवा रहने पर मन शांत रहता है व स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। शशि किरण पांडे ने रुद्राक्ष के बारे में बताया कि रुद्राक्ष के एक मुखी से इक्कीस मुखी तक उपलब्ध है। एक मुखी भगवान शिव, दो मुखी गौरी शंकर, तीन मुखी तजोनय अग्नि, पांच मुखी सर्वदेवमयी, षष्ट मुखी भगवान कार्तिकेय, सप्त मुखी प्रभु आनंद, अष्ट मुखी भगवान गणेश, नौ मुखी भगवती दुर्गा, दस मुखी भगवान विष्णु, 14 मुखी भगवान हनुमान जी,पौधों को आरोपित करने का उद्देश्य एकमात्र कानपुर नगरी को शिव एवं भगवान हरि की कृपा बनी रहे। आए हुए सभी सदस्यों ने रुद्राक्ष के पौधे को विधि विधान के साथ रोपित किया।
 
 
 

कोई टिप्पणी नहीं