Breaking News

चोरी के बिजली उपकरण के साथ अभियुक्‍त गिरफ्तार

कानपुर 20 जुलाई 2018 (महेश प्रताप सिंह/योगेश कुमार). एसएसपी कानपुर नगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, एसपी पश्चिम के निर्देशन एवं सीओ कल्याणपुर के कुशल पर्यवेक्षण में पनकी थानाध्यक्ष शेष नारायण पाण्डेय ने आज एक मुखबिर की सटीक सूचना पर एक अभियुक्त को लाखों रुपये के बिजली उपकरण के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।


गुरुवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पनकी थानाध्यक्ष शेष नारायण पाण्डेय ने उप निरीक्षक श्रीकांत, उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल धर्मेन्द्र, का0 सुबोधकांत, का0 आलोक तिवारी, का0 राशिद अली के साथ रतनपुर कालोनी निवासी शमशाद आलम (50) पुत्र अब्दुल जब्बार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके मकान से 145 नग थ्री फेस एल0टी0 डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स बरामद किये हैं। जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये है। घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त के खिलाफ थाना पनकी पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।