Breaking News

कानपुर - सचेंडी में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप

कानपुर 11 मई 2018 (महेश प्रताप सिंह/योगेश कुमार). सचेंडी इलाके में गुरुवार की दोपहर से लापता 20 वर्षीय युवती का शव आज सुबह नदी किनारे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं परिजनों ने हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई है। 
             



जानकारी के अनुसार सचेंडी थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव के किसान राजकुमार की बेटी पूतु उर्फ अनीता (20) गुरुवार को खेत पर चारा काटने गयी थी, लेकिन घर नहीं लौटी। आज सुबह उसका शव नदी किनारे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव के नाक व कान से खून निकल रहा था एवं उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। जिससे रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची सचेंडी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर सबूत इकट्ठे किये और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को जिनमें एक टैक्टर ड्राइवर शल्लू यादव निवासी कचाला गांव, दो लेबर सोनू और उसका साथी निवासी बल्लूपुरवा को पकड़ा है, उनसे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।