Breaking News

अल्हागंज नगर पंचायत चेयरमैन पद पर भाजपा का तीसरी बार कब्जा

अल्हागंज 01 दिसंबर 2017( अमित वाजपेयी). नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव में मतगणना के अंतिम चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने सपा प्रत्याशी राजू शाह को 1020 मतों से हरा दिया। श्री वर्मा को 2457 जबकि शाह को 1437 वोट प्राप्त हुए तथा तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी स्नेहा गुप्ता को 1335 और कांग्रेस प्रत्याशी सगीर अहमद को भी 1335 मत प्राप्त हुए।

इन दोनों प्रत्याशी के बीच तीसरे नंबर के लिए मतगणना के अंतिम चरण तक रस्‍साकशी जारी रही। कुल मतदान हुआ 7738 जिसमें से 335 वोट निरस्त हो गए। 23 मतदाताओं ने नोटा का भी प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी की जीत से यह साबित होता है कि मतदाताओं पर भाजपा का जादू अभी भी बरकरार है। 

नगर पंचायत वार्ड सदस्य के हुए चुनाव में भाजपा के एक मात्र प्रत्याशी चंद्रेश्वर राठौर विजय रहे हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी श्याम  बिहारी को 167 वोटों से हराया। भाजपा ने सदस्य पद के लिए 5 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था।

भाजपा ने तीसरी बार चेयरमैन पद पर कब्ज़ा करके विपक्षी दलों के हौसले पस्त कर दिए इसके पूर्व 1995 में बीजेपी प्रत्याशी स्वर्गीय प्रयाग नरायण गुप्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था। वर्ष 2000 में इनकी पुत्र वधू चंद्रेश गुप्त ने कांग्रेस प्रत्याशी रुखसाना बेगम को हराया था। 

वार्ड दखिनौआ से कमलेश शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी राहुल गुप्ता को 125 वोटों से हराया।।कमलेश को 328 वोट राहुल को 262 वोट मिले। वार्ड साहूकारा से राजेश कश्यप ने अपने प्रतिद्वंदी हिमांशु को 205 मतों से हराया। राजेश को 409 तथा हिमांशु को 204 मत मिले। वार्ड बगिया द्वितीय से चंद्रेश्वर राठौर ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी श्याम बिहारी को 167 वोटों से हराया। राठौर को 378 तथा श्याम बिहारी को 211 वोट मिले। वार्ड मेवाती में रामकन्या को 245 जबकि इनके प्रतिद्वदी प्रत्याशी नीतू को 147 बोर्ड मिले। इनकी 98  वोटों से जीत हुई। वार्ड अधुई में दुर्गेश ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी मुन्नी को 232 वोटों से हराया। दुर्गेश को 468 जबकि मुन्नी को 232 वोट मिले।

वार्ड  पछौआ में रवीना बेगम ने अपने प्रतिद्वंदी सत्येंद्र को 3 वोटों से हराया। रवीना को 162 जबकि सतेंद्र​ को 159 वोट मिले। वार्ड बगिया प्रथम में विनोद ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अजय त्रिवेदी को 276 वोटों से हराया। विनोद को 439 जबकि अजय को 163 वोट मिले।  वार्ड ब्रह्मन​ में प्रदीप वर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी राजू को 74 वोटों से हराया। प्रदीप को 201 जबकि राजू को 127 वोट मिले। वार्ड पीरगंज प्रथम में सकीना ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी ताहिरा को 146 वोटों से हराया। सकीना को 237 वोट जबकि ताहिरा को 91 वोट मिले। वार्ड पीरगंज द्वितीय में आशिका बेगम ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी हाशमी को 185 के वोटों से हराया।आज का बेगम को 277 जबकि हाशमी बेगम को 92 वोट मिले। नगर क्षेत्र के भाजपाइयों ने जीत कर आए भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा का भव्य स्वागत किया। फूल मालाओं से लाद दिया। बैंड बाजे के साथ उनके घर तक तक गए।