Breaking News

कानपुर - पनकी में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो गम्भीर रूप से घायल

कानपुर 12 दिसम्बर 2017. पनकी थाना क्षेत्र के अर्मापुर नहर के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया।


जानकारी के अनुसार गोरखपुर निवासी अभिनव वर्मा पनकी के हैलिजर बोर्डन स्कूल का छात्र है। वो पनकी पावर हाउस नई कालोनी में अपनी फूफा माया राम वर्मा के यहां रहता है। आज सुबह वह अपने दोस्त के साथ बाइक (UP78 CR6729) से शहर जा रहा था। अभी वो अर्मापुर नहर के पास ही पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (UP78 DZ3447) ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर गये। जिसमें अभिनव वर्मा और उसके दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया और राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों ने पैर की हड्डी का टूटना बताया है।

(कानपुर से महेश प्रताप सिंह एवं योगेश कुमार उर्फ मनमन की रिपोर्ट)