Breaking News

उत्तर प्रदेश जल्‍द बनेगा एक नम्बर प्रदेश - केशव प्रसाद मौर्य

कानपुर, 09 मई 2017. उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गाेविन्दपुुरी में निर्मित 776.179 मीटर लम्बे सेतु का लोकापर्ण किया। सेतु की कुल लागत 4373.28 रू0 है। पुल के लोकार्पण के बाद उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करतेेेे हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाना चाहती है।
श्री मौर्य ने कहा कि उ0प्र का विकास होगा, व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा, नई उघोग नीति बनेगी। उन्होंने कहा कि इस नव निर्मित को अमर शहीद आयुष यादव के नाम से जाना जायेगा। उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य कराये जायेंगे, पिछली सरकार ने भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को रोका है। उन रूकी हुई योजनाओं को पूर्णतया संचालित किया जायेगा। भारत सरकार उ0प्र0 सरकार का वित्तीय प्रकरण में हर प्रकार से सहयोग करने को तैयार है। 
श्री मौर्य ने यह भी कहा कि पिछली बाधाओं को हटा कर नव जवानों, वृद्ध, महिलाओं तथा गरीब जनता आदि सभी को सरकार का सहयोग मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता की सेवा ही हमारी सेवा है। कार्यकर्ताओं को गरीबों के जीवन के कष्ट दूर करने का मौका मिला है। गुण्डाराज समाप्त होगा। किसानों के हित में हमारी सरकार द्वारा 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया गया है। गेंहू क्रय केन्द्रों में दलालों का काम समाप्त किया गया है, जिससे किसानों को गेंहू क्रय केन्द्रों में गेंहू विक्रय करने में आसानी हो रही है। महिलाओं के अपराध को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने सख्त कदम उठाये हैं। भाजपा ने जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए आगे बढना है। यह परिवर्तन कम समय में ही जनता को दिखाई पड रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करना हमारा संकल्प है। सबका साथ सबका विकास पिछली सरकार में कुछ ही लोगों के काम होते थे, जबकि इस सरकार में सभी के कार्य किये जा रहे है।
          
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की एक लाख 21 हजार किलोमीटर गढ्ढा युक्त सडकों को 15 जून तक हर हाल में गढ्ढामुक्त किया जायेगा, इसके लिए सरकार संकल्पित है। प्रदेश में गुण्डागर्दी को समाप्त किया जायेगा, साथ ही व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा, व्यापारी को कोई भी यदि आंख दिखाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उत्तर प्रदेश नंबर वन का प्रदेश बनेगा। हमारी सरकार 24 घंटा जनता के लिए समर्पित है। उन्होंने अमर शहीद आयुष यादव के माता पिता को सम्मानित करते हुए कहा कि प्राणों की आहुति देने वाले अनेकों वीर हैं उनको हम नमन करते हैं। इस अवसर पर मंत्री सतीश महाना, सत्‍यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक रघुनंदन भदौरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।