Breaking News

सम्भल - ट्रैक्टर की टक्‍कर से किशोरी की मौत, एक घायल

सम्भल 29 जनवरी 2017 (सुनील कुमार/ब्रजपाल). जनपद मुरादाबाद के कस्बा महमूदपुर माफी निवासी शमीम की बेटी पुलसुम शुक्रवार को अपनी मां अफसाना के साथ में असमोली क्षेत्र के गांव मबईढोल में नाना अबरार के घर पर आई थी। शनिवार की दोपहर 2.00 बजे पुलसुम मामा जर्रार की बेटी शाहिमीन के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी असमोली चीनी मिल से गन्ना डालकर लौट रहे ट्रैक्टर ने दोनों किशोरियों को टक्कर मार दी। इससे पुलसुम की मौके पर ही मौत हो गई।


टक्कर लगने से शाहिमीन गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल को नगर के निजी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया है। परिजनों ने कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।