Breaking News

अल्हागंज - महिपाल की लाश तीसरे दिन भी बरामद नहीं

अल्हागंज 24 जनवरी 2017.  रविवार की शाम को रामगंगा नदी में डूबे क्षेत्र के गांव गोरा महुआ गाड़ निवासी महिपाल सिंह की लाश का तीसरे दिन भी पता नहीं लग सका है। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई ने तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस में दर्ज करा दी है।महिपाल की लाश को ढूंढने के लिए पीएसी फ्लड टीम तथा गोताखोरों को लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार गांव ठिगरीं निवासी नित्तू पुत्र इन्द्रजीत, गौरव पांडे पुत्र सत्यपाल तथा अमित पुत्र यशवीर नदी में मछलियों का शिकार करवा रहे थे। इसी दौरान महिपाल भी मौके पर पहुंच गया और अपने लिए मछलियों की माँग की। इसी को लेकर दोनों पक्षों में गुत्थम गुत्था तथा मारपीट हुई। आरोप है कि महिपाल को आरोपियों ने नदी में फेंक दिया। मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई राजेन्द्र ने धारा 302 तथा 201 के तहत पुलिस में दर्ज करा दी है। रिपोर्ट में महिपाल को आरोपियों के द्वारा नदी में डुबोकर मारने का आरोप लगाया है।

नदी में महिपाल की लाश को ढूंढने के लिए पीएसी फ्लड टीम तथा गोताखोरों को लगाया गया है। जाल भी  डलवाऐ जा रहे हैं। लेकिन पच्चीस फिट गहरे पानी में लाश को ढूंढने का कोई भी तरीका कारगर नहीं हो पा रहा है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।