Breaking News

कानपुर - विश्व हिन्दू शक्ति ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण

कानपुर 15 जनवरी 2017 (महेश प्रताप सिंह). आज विश्व हिन्दू शक्त्ति की कानपुर जिला कार्यकारिणी द्वारा चलाये जा रहे "हमारा कानपुर,स्वच्छ कानपुर" अभियान के द्वितीय चरण में कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक सुमित विश्वकर्मा के नेतृत्व में मोतीझील स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की साफ़ सफाई कर दुग्ध स्नान करा माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में आये राज्य प्रमुख विक्रांत पाण्डेय ने कहा की पूर्व में महाराणा प्रताप प्रतिमा की सफाई करने पर जिला प्रशासन ने पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर इस अभियान को रोकने का प्रयास किया था, मगर आज संगठन ने अपने अभियान को जारी रखते हुये छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को साफ़ कर दुग्ध से स्नान करा माल्यार्पण किया है। और तीसरे चरण में गोल चौराहे पर स्थित शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को भी साफ़ किया जायेगा। संगठन राष्ट्रहितों एवं हिन्‍दू हितों की रक्षा हेतु सदैव प्रयत्नशील रहेगा और आगामी गणतंत्र दिवस को शहर के बीस नए स्थानों पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष महंत विनय शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री विष्णु वर्मा, प्रभारी आशीष कुमार, वार्ड प्रमुख रोहित भरतिया, राजीव कुमार, कार्तिक बाजपेयी, मनोज कुशवाह, राहुल कुमार, सुनील गुप्ता, विकास सिंह, नीरज वर्मा, मनोज कुमार, राहुल कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।