Breaking News

अल्हागंज - परशुराम सेना ने धूमधाम से मनाया अटल जी का जन्मदिन

अल्हागंज 25 दिसम्बर 2016. परशुराम सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 93 वां जन्मदिन आज बडी श्रद्धा से मनाया। ठाकुरद्वारा में आयोजित भव्‍य कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर पर सभी  सदस्‍यों ने माल्यार्पण किया और मिठाई वितरण कर खुशी मनाई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ पं० रामप्रकाश शुक्ला ने कहा कि श्री वाजपेयी जी ने पोखरण परमाणु विस्फोट कराकर सशक्त भारत की तस्वीर विश्व के सामने प्रस्तुत की थी। विपक्षी दल भी उनकी प्रतिभा का लोहा मानते थे, वहीं विश्व की बडी शक्तियां भी उनका सम्मान करती थी। प्रेमनरायण मिश्रा ने श्री वाजपेयी को महान नेता बताया। वहीं परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष अमित वाजपेयी ने सभी से श्री वाजपेयी के व्यक्तित्व से शिक्षा ग्रहण करने की अपील की । कार्यक्रम में मनोज मिश्रा, सुरेश चन्द्र अग्निहोत्री, रामलखन मिश्रा, शिव नारायण शास्त्री, गणेश मिश्रा, मनोज पाण्डे ने भी  अपने विचार व्यक्ति किऐ।

इस मौके पर मनोज शुक्ला, मनोज मिश्रा, ज्ञानप्रकाश मिश्रा ,उर्जितेश्वर शुक्ला, गुलाब चन्द्र त्रिपाठी, कमलेश शुक्ला, राजीव मिश्रा, विजय शुक्ला, बलराम अग्निहोत्री, रमेश अग्निहोत्री, विपिन अवस्थी, अभय मिश्रा, अनुभव मिश्रा, नागेन्द्र अग्निहोत्री ,अंकित मिश्रा, रामजी अग्निहोत्री, अभिषेक द्विवेदी, मनमोहन त्रिवेदी, विनीत शुक्ला, शिवप्रकाश बाजपेयी, रुद्रप्रकाश बाजपेयी सहित तमाम परशुराम सेना सदस्य मौजूद रहे।