Breaking News

कानपुर - सामाजिक संस्‍था ने गरीब महिलाओं को बांटी साडियां

कानपुर 03 अक्‍टूबर 2016 (मोहित गुप्‍ता). गरीब असहाय महिलाओं को सम्राट अशोक मानव कल्याण एवं शिक्षा समिति नामक संस्था ने शनिवार को नि:शुल्‍क साडियां बांटी और खाना भी खिलाया। इसके चलते इन असहाय महिलाओं में ख़ुशी की एक झलक नजर आई।
सम्राट अशोक मानव कल्याण एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने खुलासा टीवी को बताया कि जिन बुजुर्ग महिलाओं को घर से भगा दिया जाता है वह असहाय हालात में मंदिरों और फुटपाथों पर बैठकर भीख माँगती हैं। उन बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी व राशन कार्ड संस्था की तरफ से दिया गया है। जिसमें प्रतिमाह 13 किलो राशन मिलेगा। संस्था ने लगभग 40 बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी व राशन कार्ड बांटे। इस दौरान संस्था के कई लोग उपस्थित रहे।