Breaking News

कानपुर - नौबस्ता में महिला ने की आत्‍महत्‍या, परिजनों को हत्या की आशंका

कानपुर 19 सितम्बर 2016 (मोहित गुप्ता). नौबस्ता थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर में कमरे के अंदर आज एक महिला ने झूले से लटक कर फाँसी लगा ली। मायकेवालों ने महिला के पति पर हत्या का शक जताया है. घटना के बाद से ही पति अरविन्‍द फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार नौबस्ता संजय गांधी नगर निवासी फर्नीचर कर्मी अरविन्द वर्मा रहता है। उसके परिवार में माँ राम कुँवर, पत्नी अनीता वर्मा (30) दो बच्चे बेटा अथर्व(9), बेटी दिशा(9) समेत घर में 7 भाई हैं। दोनों बच्चे बसंत बिहार प्राइवेट स्कूल में पढते हैं। बताया जा रहा की अरविन्द अकसर शराब के नशे में आता था जिससे घर में अनीता से अकसर नोंक झोंक होती थी, और अनीता परेशान रहती थी। इसी सब के चलते कल देर रात उसने झूले से लटक कर फाँसी लगा ली। 

मृतका के मामा बबलू ने बताया की अरविन्द कल रात से ही फरार है। जब अरविन्द से फोन पर संपर्क किया गया तो अरविन्द ने बताया की वह रात को इतने नशे में था की उसको कुछ होश नहीं की पत्नी को किसने मारा या वो कैसे मरी। इसके बाद से अ‍रविन्‍द का फोन बंद जा रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी के भाई डालेश को थाने में बैठा रखा है, जबकि बाकी सभी भाई फरार हैं। नौबस्ता पुलिस ने बताया की मृतक के माता-पिता बनारस से आ रहे हैं। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है की ये हत्या है या फिर सुसाइड।