Breaking News

भगवान श्री कृष्ण की छठी पर सैकडों भक्तों ने छका लंगर

अल्हागंज 31 अगस्त 2016. विश्व के सबसे बड़े डाॅन कहे जाने वाले भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद देवस्थान बारह पत्थर पर मनाई गई उनकी छठी पर वहाँ सैकडों भक्तों ने लंगर छका, और झाँकियाँ भी निकाली गई। इस आयोजन में भण्डारा अर्ध रात्री तक चला।

जानकारी के अनुसार बारह पत्थर मंदिर पर भगवान की छठी एक उत्सव के रुप मे मनाई गई। वहाँ सुबह से ही भोजन सामग्री एकत्र कर स्वादिष्ट पकवान बनाऐ गऐ जिसमें कढी चावल, सब्जी और पूड़ी तथा दही बड़े को सैकडों लोगों ने ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री कृष्ण की जय जयकार होती रही। पूरे दिन चले भोज में सभी ने अपने को अनुशासन बद्ध रखा, भण्डारा अर्ध रात्री तक चला।

इसके पूर्व मंगलवार की अर्ध रात्री छठी जागृति की गई, सन्तों और गृहस्थों ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा मंंडित करने वाले गीत भजन के साथ साथ माखन चोरी, पूतना वध कंस वध जैसी झाँकियाँ निकाली गई। कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रदीप आर्य, अंशू लाला, सर्वेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, अजय गुप्ता, दीपक कोहली सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।