Breaking News

कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब

कानपुर 16 सितम्‍बर 2016 (निजामुद्दीन इदरीसी). इस बार के विधानसभा चुनाव प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर साबित हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस 27 साल बाद बाकी की पार्टियों को बड़ा झटका दे सकती है। गुरूवार को कांग्रेस सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान दक्षिण कानपुर में ऐसा नजारा दिखा जिससे पार्टी के अंदर से लेकर बाहर तक खलबली मच गई है।

बाकरगंज में गुरुवार को आयोजित कांग्रेस सदस्यता ग्रहण समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। छावनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के प्रबल दावेदार एडवोकेट नीत कुमार ‘नितिन’ ने आज ऐसा पावर शो किया, जिसे देखकर पार्टी के अंदर से लेकर बाहर तक खलबली मच गई। इस सदस्यता समारोह में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में महिलाओं ने सदस्या ली। इनमें वो वर्ग सबसे अधिक था, जो असल में वोट डालने के लिये निकलता है। लोगों ने बताया कि पार्टी के टिकटार्थी मेहनत कर रहे हैं। वो लगातार आम वोटरों के बीच जा रहे हैं। नीत कुमार नितिन ने छावनी में दर्जनों खराब हैंडपंपों को रिबोर करवाया, धार्मिक स्थानों पर वाॅटर कूलर लगवाये, सालों से टूटे पड़े नाली-खड़ंजे सुधरवा दिये, कोटा-राशन से महरूम लोगों की मदद की। इसके अलावा आम जनता को और क्या चाहिये...??

टिकट फाइनल होने से पूर्व ही कांग्रेस कैंडीडेट ने ट्रंप कार्ड चल दिया, जनता के बीच नीत कुमार 'नितिन' की पैठ का अहसास गुरुवार को बाकरगंज में उनके कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देखकर हो गया। इसमें सदस्यता के लिये आईं महिलायें की भी भारी संख्या थी। बाकरगंज में गुरुवार को आयोजित कांग्रेस सदस्यता ग्रहण समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह सहित शहर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिगगजों की मौजूदगी में भारी संख्या में आई महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यदा ग्रहण की। गणेश विसर्जन का दिन होने के बावजूद हर जाति-वर्ग की महिलाओं व पुरुषों के भारी जमावड़े ने लोगों को हैरान कर दिया। ऐसा लगा कि वाकई अब कानपुर दक्षिण में भी 27 साल बाद कांग्रेस का रिवाइवल हो रहा है, पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जहां जनसैलाब से गदगद थे, वहीं विरोधियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई।

बता दें कि महिलाओं के लिये ये सदस्यता ग्रहण समारोह छावनी विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार एडवोकेट नीत कुमार ‘नितिन’ की धर्मपत्नि प्रीती सिंह द्वारा आयोजित था। अपने संबोधन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा सिंह नीत कुमार को एक बेहद मेहनती और जुझारू कांग्रेस कार्यकर्ता बता गईं। उन्होंने कार्यक्रम में उमड़ी आम जनता से जुड़ाव देखकर इशारों में ही नीत कुमार को टिकट का ‘प्रबल दावेदार’ बता दिया।  अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव मदन मोहन शुक्ला, पीसीसी के भूपेंद्र तिवारी व डाॅ. विजय शंकर तिवारी, महासचिव बीना सिसोदिया, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैतूल खां मेवाती आदि की उपस्थिति में बाकरगंज के जेपी पैलेस में महिला कांग्रेसियों के साथ सैकड़ों की संख्या में छावनी क्षेत्र और शहर भर से आईं महिलाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। वहीं अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ही वो पार्टी है जिसने इस देश में पहली बार महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिलवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारें महिलाओं के हित में खामोशी से ठोस काम करती है, भाजपा या सपा की तरह खाली ढिंढोरा नहीं पीटती। वहीं उन्होंने भारी भीड़ देख कहा कि कानपुर की महिलाओं में इतना उत्साह देखकर वो आश्वस्त हैं कि अब 27 साल बाद प्रदेश में झूठ, फरेब, अत्याचार और गंदी राजनीति का अंत होगा। जिस प्रदेश की महिलायें जाग गईं, समझो उस प्रदेश का घर-घर जाग गया। अब कांग्रेस की जीत पक्की है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जानकारी दी कि अपना कैंडीडेचर डिक्लेयर होने से पूर्व ही नीत कुमार नितिन ने छावनी क्षेत्र में बेकार पड़े दर्जनों हैंडपंपों का रिबोर करवाया, मस्जिदों में वाॅटर कूलर लगवाये, सालों से टूटे पड़े गली-खड़ंजों तक को सुधरवाया। वो लगातार घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जिससे पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। इससे पूर्व नीत कुमार नितिन, प्रीति सिंह सहित स्थानीय नेताओं ने 21 किलो की माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों और महिला नेताओं को सम्मानित भी किया गया।  कार्यक्रम का संचालन बैतूल खां ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप फिरोज खान, मुमताज गांधी, मो. जावेद, अभिषेक सिंह, सुशील तिवारी, दानिश अली आदि उपस्थित रहे।