Breaking News

कानपुर - केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने किया 600 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

कानपुर 19 अगस्त 2016 (पप्पू यादव / योगेश गौतम). केंद्रीय जल संसाधन व गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने आज यहां गंगा बैराज में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत करीब 600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में भाजपा सांसद मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद थे। परियोजनाओं में प्रमुख रूप से बिठूर के घाटों का सुंदरीकरण, शहर की कुछ पुरानी सीवर लाइनों को बदलना और सीसामऊ समेत अन्य 32 नालों की टैपिंग शामिल है।
जानकारी के अनुसार नमामि गंगे प्रोजेक्ट के दौरान आज यहां गंगा बैराज से कई परियोजनाओं का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री उमा भारती, कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी और यूपी के कारागार मंत्री रामुवालिया मौजूद रहे। गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए सीसामऊ नाली को टैप कर सीवर का पानी ट्रीटमेंट के बाद नदी में छोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 63 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।इसके अलावा पूरे शहर में नए सीवेज प्लांट लगाए जाएंगे। उन पर करीब 397 करोड़ रुपए खर्च आएगा। इसी प्रकार बिठूर में भी गंगा को निर्मल करने के लिए तकरीबन सौ करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।

इससे पहले मिशन के सलाहकार श्री चतुर्वेदी ने मीडिया को बताया कि इस योजना में सबसे बड़ा काम गंगा में सीधे गिर रहे सीसामऊ नाले के पास पम्पिंग स्टेशन बनाकर इसे जाजमऊ में एसटीपी से जोड़ा जाएगा। इसी तरह बिठूर में गंगा किनारे को विकसित किया जाएगा। यहां टाइल्स लगाकर लंबा सा घाट तैयार होगा। इसके अलावा शहर स्थित गंगा के करीब 12 घाटों का नवीनीकरण, शौचालय का निर्माण, शवदाह गृह का निर्माण जैसे कई प्रमुख कार्य होंगे।

इस अवसर पर महापौर जगतवीर सिंह द्रोण, सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी, देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक सतीश महाना, सलिल विश्नोई, रघुनंदन सिंह भदौरिया, अरूण पाठक, गंगा स्वच्छ मिशन के निदेशक रजत भार्गव, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, अजय अग्निहोत्री, बृजेश तिवारी, किरन तिवारी आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय जल संसाधन व गंगा सफाई मंत्री उमा भारती शुक्रवार को यहां गंगा बैराज में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत करीब 600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी। कार्यक्रम में भाजपा सांसद डॉ. एमएम जोशी मौजूद हैं - See more at: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-todays-uma-bharti-plans-will-lay-the-clean-ganga-foundation-stone-in-kanpur-14530990.html#sthash.fFl4jGpj.dpuf