Breaking News

अल्हागंज - विधिक साक्षरता दिवस कार्यक्रम में दी गईं कानून सम्बन्धी जानकारीयां

अल्हागंज 22 अगस्त 2016. कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में आज विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से आये सिविल जज अंकुर गर्ग ने कहा कि आम जनता को विधिक जानकारियाँ होनी जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि लोगों को आपसी विवादों को सुलह समझौते के तहत निपटा लेना चाहिए जिसके लिये लोक अदालतें भी  बनाई गई हैं। ज्यादा झगड़ा फसाद में पड़ने से स्वंय का तथा समाज का विकास अवरुद्ध हो जाता है।

श्री गर्ग ने जानकारी देते हुऐ बताया कि अब तक शाहजहाँपुर, रायबरेली, बस्ती, मिर्जापुर, फैजाबाद, गौडा, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद आदि जनपदों में स्थाई लोक अदालतों का गठन कर दिया गया है। प्रदेश के अन्य जनपदों में इनके गठन की प्रक्रिया शुरु की जा चुकी है। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार श्यामवीर सिंह, ज्ञानेन्द्र यादव तथा भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर राजस्व निरीक्षक अविनाश चन्द्र, प्रेमपाल, रुम सिंह, अमित बाजपेयी, विजय शुक्ला, सभासद राजेश कश्यप, अरुण शर्मा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।