Breaking News

कानपुर - आर्थिक तंगी से परेशान कृषक ने लगाई फांसी

कानपुर 28 अगस्त 2016 (महेश प्रताप सिंह). सचेंडी थाना क्षेत्र के में आज एक अधेड़ ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। सचेंडी थाना क्षेत्र निवासी कृषक नवीन पांडे (45) पुत्र श्रवण कुमार जुआ और शराब का लती था। उनके दो बच्चे शगुन (20) और सुमित (18) भी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इनकी पत्नी का देहांत तकरीबन एक साल पहले हो गया था। तब से वह जुआ और शराब का लती हो गया था। जिसके चलते उनके ऊपर बहुत ज्यादा कर्जा हो गया था। आये दिन कर्जा देने वाले इनको तंग करते थे।आज सुबह कुछ लोग इनके घर पर आये और अपना रूपया मांगने लगे। जिसके बाद उसने पंखे में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।