Breaking News

विजय रुपानी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बने, शाह, जेटली भी रहे मौजूद

गांधीनगर, 07 अगस्त 2016 (IMNB). विजय रुपानी ने आज गुजरात के 16 वें मुख्यमंत्री बन गए। रुपानी कैबिनेट में सबसे ज्यादा तरजीह पटेलों को दी गई है। मंत्रियों के नामों पर फैसला आज सुबह 3 बजे तक किया गया। रुपानी कैबिनेट में कुल 25 मंत्री होंगे, जिनमें से 8 पटेल होंगे।
मंत्रिमंडल में 8 पटेल नेताओं के अलावा, 14 जनरल कैटेगरी के विधायक होंगे, जबकि 7 ओबीसी, 3 एसटी और 1 अनुसूचित जाति के नेता होंगे।

नितिन पटेल बने उपमुख्यमंत्री  -
नितिन पटेल ने गांधीनगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित भाजपा शासित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। राज्यपाल ओपी कोहली ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।